Tuesday, January 8, 2019

अनुराग ठाकुर ने भाजपा के कई नेताओं को स्वेट शर्ट पहनने के लिए हूडी चैलेंज किया।

नई दिल्ली. 2019 लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने को लेकर एक कैंपेन चलाया जा रहा है। इसमें नमो अगेन लिखी स्वेट शर्ट पहनने का हूडी चैलेंज दिया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को अनुराग ठाकुर ऐसी ही स्वेट शर्ट पहनकर संसद पहुंचे। इसकी सोशल मीडिया पर भी लोगों ने जमकर तारीफ की। अनुराग के ट्वीट पर मोदी ने री-ट्वीट किया, "अच्छे लग रहे हैं।''
  1. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने भी नमो अगेन लिखी स्वेट शर्ट पहनी थी। उन्होंने ट्वीट भी किया था, "मैनें तो इसे पहन लिया। आपने पहना कि नहीं? आपको भी इसे संकल्प के साथ पहनना चाहिए: नमो अगेन! 2019 में नरेंद्र मोदी दोबारा भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लें।''
  2. गहलोत के ट्वीट पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्रियों नरेंद्र सिंह तोमर, राधामोहन सिंह, भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और मध्यप्रदेश के भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने हैशटैग किया।
  3. वहीं, अनुराग ने ट्वीट किया, "मैंने अपनी हूडी (स्वेट शर्ट) पहन ली। आपकी कहां है?'' अनुराग ने किरण रिजिजू, राज्यवर्धन राठौड़, मनोज तिवारी, बाबुल सुप्रियो, सर्बानंद सोनोवाल, देवेंद्र फडणवीस, जयराम ठाकुर, शिवराज सिंह चौहान, डॉ. रमन सिंह, विजय रूपाणी और योगी आदित्यनाथ को चैलेंज किया। कई अन्य लोगों ने भी नमो अगेन लिखी स्वेट शर्ट पहनकर फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की।
  4. नमो ऐप को नमो मर्केंडाइज के नाम से अपडेट किया गया है। इस पर मोदी को 2019 में दोबारा सत्ता में लाने के लिए हूडी चैलेंज दिया जा रहा है। 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान नरेंद्र मोदी नमो नाम से मशहूर हुए थे।
    कैलिफॉर्निया. आईफोन कंपनी एपल के सीईओ टिम कुक को 2018 में 84 करोड़ रुपए (1.2 करोड़ डॉलर) का बोनस मिला। यह अब तक का सबसे ज्यादा है। एपल ने मंगलवार को रेग्युलेटरी फाइलिंग में बोनस की रकम के बारे में जानकारी दी। कुक को 2017 में 65 करोड़ रुपए का बोनस मिला था।

    29 सितंबर 2018 को खत्म वित्त वर्ष में कुक को वेतन के तौर पर 21 करोड़ रुपए (30 लाख डॉलर) मिले। साथ ही 847 करोड़ रुपए (12.1 करोड़ डॉलर) की वैल्यू के शेयर मिले। अन्य भत्तों के तौर पर 4.77 करोड़ रुपए (6.82 लाख डॉलर) मिले। इस तरह उनकी कुल कमाई 956.77 करोड़ रुपए रही।

    कंपनी के रेवेन्यू और ऑपरेटिंग इनकम टार्गेट के आधार पर बोनस की रकम तय की जाती है। बीते वित्त वर्ष में एपल के रेवेन्यू में 16% का इजाफा हुआ था। एपल का फाइनेंशियल ईयर 29 सितंबर को खत्म होता है और 30 सितंबर से नया वित्त वर्ष शुरू होता है।
    कुक की कमाई का बड़ा हिस्सा एपल के शेयरों से आता है। उन्हें सालाना इन्क्रीमेंट के तौर पर शेयर मिलते हैं। इनकी संख्या एसएंडपी-500 की कंपनियों के मुकाबले एपल के शेयर की परफॉर्मेंस के आधार पर तय होती है।
    पिछले साल अगस्त में कुक को 5.60 लाख शेयर मिले थे। क्योंकि, एपल के शेयर का प्रदर्शन एसएंडपी-500 की दो तिहाई कंपनियों से बेहतर रहा था। बीते वित्त वर्ष में एपल के शेयर ने निवेशकों को 49% रिटर्न दिया।
    एपल के 4 अन्य अधिकारियों को 28 करोड़ रुपए (40 लाख डॉलर) का बोनस मिला। इनमें से प्रत्येक को सैलरी और शेयरों समेत कुल 185.5 करोड़ रुपए (2.65 करोड़ डॉलर) की रकम मिली।